Beauty Tips: बादाम के छिलके भी बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। कई प्रकार के पोषक तत्व मिलने के कारण बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बादाम के छिलके भी हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है।

Beauty Tips: बादाम के छिलके भी बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। कई प्रकार के पोषक तत्व मिलने के कारण बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बादाम के छिलके भी हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। इनका उपयोग कर आप आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। इसका उपयोग एक नेचुरल स्क्रब के रूप में किया जा सकता है।

आप इसके लिए बादाम के छिलकों से घर पर ही फेस स्क्रब बना लें।  इसके लिए आप बादाम के छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब आप एक बर्तन में इस पाउडर को डालकर इसमें  ओट्स, बेसन और कॉफी पाउडर मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दही मिला लें।

आप इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज कर लें। इसक बाद ठंडे पानी से चेहरा धो कर मॉइश्चराइजर लगा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम बन जाएगी। आप आज ही ये घरेलू उपाय कर लें।

PC:  freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें