इंटरनेट डेस्क। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये हैं कि जुलाई माह में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट सामने आ गई है। आरबीआई की ओर से ये लिस्ट जारी की जाती है। आपको जुलाई माह में छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक का भ्रमण करना चाहिए, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 6, 13, 20, 27 जुलाई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेंगे। वहीं 12 का दूसरा शनिवार और 26 जुलाई को चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
अन्य अवकाश:
3 जुलाई: खर्ची पूजा के कारण अगरतला के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
14 जुलाई: बेह डेन्खलाम के कारण शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जुलाई: हरेला पर्व के कारण देहरादून के बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 जुलाई: केर पूजा के कारण अगरतला में बैंकों में अवकाश रहेगा।
28 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-जी के कारण गंगटोक के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
PC: news.examsdaily
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala