BAN vs PAK: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में 104 रन से शिकस्त दी। इस जीत से मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

BAN vs PAK: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में 104 रन से शिकस्त दी। इस जीत से मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन पाक टीम दूसरी पारी में केवल 163 रन पर ढेर हो गई।

 आखिरी सेशन में पाक को जीत के लिए सात विकेट शेष रहते हुए 152 रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी सत्र में मैच पूरी तरह पलट गया। तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बांग्लादेश की ओर बदली दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश से लगातार तीन टेस्ट मैच हारने वाली विश्व की केवल दूसरी टीम बन गई है। 2024 से पहले तक बांग्लादेश को कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं मिली थी। अब उसने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज की है। ये पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू जमीन पर बांग्लादेश की यह पहली टेस्ट जीत है।

बांग्लादेश का जीत का खाता खुला
मैच में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के 87 रन और मोमिनुल हक के 56 रन की मदद से नौ विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। उइसी स्कोर उसने पारी घोषित की। पहली पारी में बांग्लादेश ने 413 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 386 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में जीत का खाता खोल लिया है। पाकिस्तान इस पॉइंट्स टेबल में फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें