इंटरनेट डेस्क। इस साल आगामी समय दर्शकों को बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की तीन बड़ी फिल्मों अभिनय देखने को मिलेगा। वह तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इनमें भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा की ‘पति पत्नी और वो दो, करण जौहर द्वारा निर्मित ‘उड़ता तीर’और सूरज बड़जात्या की ‘यह प्रेम मोल लिया शामिल है। यानी अब बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्मों का जलवा रहने वाल है।
अपनी आगामी फिल्मों के संबंध में आयुष्मान खुराना ने कहा कि एक ही साल में ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘उड़ता तीर’ और ‘यह प्रेम मोल लिया’जैसी तीन बिल्कुल अलग फिल्में आना रोमांचक है, लेकिन यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की गितनी भी बॉलीवुड के स्टार अभिनेता में होती है। उन्होंने अपने अभिनय से विशेष पहचान बनाई है।
PC: variety
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें