Ayushmann Father: आयुष्मान के नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था उनके पिता ने, जिसके बाद करियर को लग गए पंख

आयुष्मान खुराना और उनके भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कहा इस समय में हम आपकी दुआओं और परिवार को मिलने वाले सपोर्ट के आभारी हैं।

Ayushmann Father: आयुष्मान के नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था उनके पिता ने, जिसके बाद करियर को लग गए पंख

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का निधन हो गया है। वो पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। आयुष्मान के पिता प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे। चंडीगढ़ में उनका निधन हुआ जिसके बाद उपका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जाकनारी के अनुसार पिछले 2 दिनों से पी खुराना पंजाब के मोहाली के हॉस्पिटल में भर्ती थे। 2 दिनों से हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आखिर में उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के समय आयुष्मान खुराना और उनके भाई भावुक हो गए।

आयुष्मान खुराना और उनके भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना ने कहा इस समय में हम आपकी दुआओं और परिवार को मिलने वाले सपोर्ट के आभारी हैं। आयुष्मान खुराना के पिता ने ही नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए कहा था। जिसके बाद उनका करियर चल निकला। 

pc- thinq360.com