Ayushman Bharat Yojana: इस योजना में अमीर लोग भी ले सकते हैं पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज ले सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana: इस योजना में अमीर लोग भी ले सकते हैं पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज ले सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्राएं भी तय की गई हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके लिए किसी भी प्रकार की पात्राएं नहीं हैं। 

केन्द्र सरकार की ओर से 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए किसी भी प्रकार की पात्राएं तय नहीं की गई है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनता है।

ये लोग सूचीबद्ध अस्पातलों में अपना पांच लाख रुपए तक का सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको बता दें कि इन आवेदनकर्ता की आय भले ही कितनी हो उन्हें लाभ मिलेगा। इन लोगों को किसी तरह की पात्रता की शर्त का पालन नहीं करना पड़ेगा। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala