Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने किया देश का नाम रोशन, स्पेस से बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। राकेश शर्मा के बाद एक और अंतरक्षि यात्री ने भारत का नाम रोशन किया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेश सेंटर यानी आईएसएस की ओर रवाना होकर देश का नाम रोशन किया है।

एक्सियम मिशन-4 के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ तीन अन्य साथी स्पेसएक्स के ड्रैगन एयरक्राफ्ट से आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए।  खबरों के अनुसार, ये चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे की यात्रा करके गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक करीब 4:30 बजे आईएसएस पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के साथ ही शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में कदम रखने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। चारों एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन 14 दिनों तक रहकर रिसर्च करेंगे।

आपको बता दें कि एक्सियम मिशन-4 को इससे पहले छह बाद टाला गया था।  लॉन्च के लिए अनुकूल मौसम होने के बाद इसे लॉन्च किया गया है। स्पेस से  भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का मैसेज भी आ गया है। उन्होंने कहा कि जय हिंद, जय भारत। आपको बता दें कि इससे पहले राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में कदम रखा था।  

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें