Atal Pension Yojana: इस योजना से जुड़ने के बाद आपको मिलती हर महीने पेंशन, ये रही पात्रता

Atal Pension Yojana: इस योजना से जुड़ने के बाद आपको मिलती हर महीने पेंशन, ये रही पात्रता

Atal Pension Yojana: इस योजना से जुड़ने के बाद आपको मिलती हर महीने पेंशन, ये रही पात्रता

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं और इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता भी है। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना में पेंशन मिलती है, तो चलिए जानते हैं जो लोग इस योजना से जुड़ना चाहते हैं उनकी पात्रता क्या होनी चाहिए और वो कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं।

पात्रता क्या हैं
अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना जरूरी है। साथ ही भारत के नागरिक ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है

ऐसे मिलता है लाभ
अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको हर माह 210 रुपये का निवेश करना होता है। ऐसे में आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

pc- abp news

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala]