इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद भाजपा की ओर से 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कांग्रेस की पहली सूची नहीं आई है।
अब कांग्रेस की भी उम्मीदवारों की पहली सूची आने वाली है। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद दी दिए हैं। खबरों के अनुसार, सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिए कि 18 अक्तूबर के आसपास टिकट फाइनल हो सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तो हमने प्रक्रिया प्रारम्भ की है। उन्होंने बताया कि सीईसी की बैठक के बाद टिकट को लेकर कुछ फाइनल होगा। अशोक गहलोत ने कहा कि मैं समझता हूं कि 18 तारीख के आसपास हम टिकट फाइनल होने की उम्मीद कर सकते हैं।
PC: abplive