Assembly Elections 2023: कमलनाथ का शिवराज सिंह पर निशाना, एमपी में कोई उनकी सुन नहीं रहा, राजस्थान में जाकर कर रहे नाटक

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग होगी और उसके पहले चुनाव प्रचार थम चुका है।

Assembly Elections 2023: कमलनाथ का शिवराज सिंह पर निशाना, एमपी में कोई उनकी सुन नहीं रहा, राजस्थान में जाकर कर रहे नाटक

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग होगी और उसके पहले चुनाव प्रचार थम चुका है। लेकिन भाजपा ने अपने सभी बड़े नेताओं को प्रदेश के मैदान में आखिरी के दिन प्रचार के लिए उतार दिया। ऐसे में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी राजस्थान के दौरे पर रहे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजस्थान के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोई नहीं सुन रहा है और वे राजस्थान में जाकर प्रचार प्रसार करने का नाटक कर रहे हैं।

बता दें की मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों पर बीते 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। मतदान के बाद भी प्रदेश में सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर मौका मिलते ही आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। 

pc- naidunia