Asian Games: विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को मिला पहला स्वर्ण, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मिली सफलता, दूसरे दिन मिल चुके हैं चार पदक 

इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स के दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही है। भारत को इस एशियन गेम्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफलता मिली है।

Asian Games: विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को मिला पहला स्वर्ण, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मिली सफलता, दूसरे दिन मिल चुके हैं चार पदक 

इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स के दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही है। भारत को इस एशियन गेम्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफलता मिली है। ये सफलता मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मिली है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।

भारत को आज दो कांस्य पदक जीतने में सफलता मिली है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को निशानेबाजी में भी कांस्य पदक मिला है। भारत के अब एशियन गेम्स में पदकों की संख्या बढक़र 9  हो चुकी है। भारत को पहले दिन तीन रजत सहित पांच पदक जीतने में सफला मिली थी। 

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर यह कारनामा किया। भारत ने कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में चीन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर से 0.4 अंक ज्यादा है। 

PC: aajtak