Asian Games 2023: एशियाई खेलों मेें भारत ने रचा इतिहास, हासिल की 100 पदकों की उपलब्धि

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने चीन में जाकर बड़े बड़े कारनामें किए है।

Asian Games 2023: एशियाई खेलों मेें भारत ने रचा इतिहास, हासिल की 100 पदकों की उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने चीन में जाकर बड़े बड़े कारनामें किए है। बता दें की आज भी चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाई खेलों मेें भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में सौ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। देश को आज अभी तक तीन स्वर्ण पदक मिल चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इस पदक के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के पदकों की संख्या 100 हो गई। बता दें की शनिवार को देश को कंपाउंड तीरंदाजी में भी दो पदक मिले हैं।

ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया है। फाइनल इन्हीं दो भारतीयों के बीच हुआ। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत अपने नाम किया। वहीं महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से गोल्ड मेडल जीता। 

pc- amar ujala