इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2025 आज से शुरू होने वाला है। भारतीय टीम कल यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ संकेत भी मिले हैं।खबरों के अनुसार, पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह और संजू सैमसन जैसे बडे़ मैच विनर्स की जगह बनती नजर नहीं आ रही है।
उपकप्तान बनाए गए शुभमन गिल के प्लेइंग इलेवन में आने से संजू सैमसन बाहर बैठना लगभग तय है। संजू सैमसन के स्थान पर इस मैच में जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। जितेश टीम इंडिया की ओर से केवल नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह आईपीएल 2025 के अपने फॉर्म को फिनिशर के रूप में जारी रखने की उम्मीद करेंगे।
वहीं अभिषेक शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज जगह मिलेगी। वह अभी विश्व के नम्बर वन बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें