Asia Cup: क्रिकेट इतिहास में पहली बार आमने सामने होगी भारत और नेपाल की टीमें

एशिया कप का पांचवा मुकाबला आज कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा

Asia Cup:  क्रिकेट इतिहास में पहली बार आमने सामने होगी भारत और नेपाल की टीमें

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप का पांचवा मुकाबला आज कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। इसके पहले भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। बता दें की आज दोनों टीमों के बीच  मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। 

क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और नेपाल पहली बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमना सामना नहीं हुआ है। दोनों टीमों का एशिया कप 2023 में यह दूसरा मैच होगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था। वहीं नेपाल का भी पहला मैच पाकिस्तान से हुआ था, जिसमें टीम को 238 रन से हार मिली थी।

बता दें की भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम सात बार एशिया कप की चैम्पियन रही है। वहीं नेपाल ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया है। ऐसे में आज का मैच नेपाल और भारत दोनों के लिए ही बड़ा मैच होने वाला है। 

pc- outlookindia.com