Asia Cup: सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। अगले महीने से शुरू होने वाले एशिया कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते सूर्यकुमार यादव ही नजर आ सकते हैं। ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें सूर्यकुमार यादव के निशाने पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड होगा।

सूर्यकुमार यादव के पास टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। नंबर वन पर रोहित शर्मा का कब्जा है। रोहित शर्मा ने 159 टी20 मैच की 151 पारियों  भारत की ओर से सर्वाधिक 5 शतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 121 रन रहा है। वहीं सूर्यकुमार यादव अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं।

अब वह एशिया कप मेें दो शतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। वहीं अर्धशतक के मामले में सूर्यकुमार यादव के पास केएल राहुल का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। राहुल 22 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि सूर्या के नाम 21 अर्धशतक दर्ज हैं।

PC: surya 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें