Asia Cup: सुपर-4 स्टेज के मुकाबले से पहले बांग्लादेश को झटका, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा ये दिग्गज

एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच  यह मुकाबला होगा।

Asia Cup:  सुपर-4 स्टेज के मुकाबले से पहले बांग्लादेश को झटका, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा ये दिग्गज

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच  यह मुकाबला होगा। बता दें की दोनों टीमें लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आमने सामने होगी और मैच दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। बाता दें की इस मैच में बांग्लादेश के प्लेयर नजमुल हुसैन शान्तो नहीं खेलेंगे।

वहीं अगर हेड टु हेड की बात करें तो पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच वनडे एशिया कप में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 12 में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को केवल एक एक मैच में जीत मिली है। 

वहीं बांग्लादेश की बात करें तो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी नजमुल हुसैन शान्तो सुपर-4 मुकाबले से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं ऐसे में वो मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब रन बनाने का जिम्मा मेहदी हसन मिराज, कप्तान शाकिब अल हसन और विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम पर होगा।

pc- espncricinfo.com