Asia Cup: पाक क्रिकेटर सैम अयूब ने की सैमसन के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

खेल डेस्क। पाकिस्तान ने अपने अन्तिम ग्रुप मैच में यूएई को 41 रन से शिकस्त देकर एशिया कप के सुपर चार में प्रवेश कर लिया है।

Asia Cup: पाक क्रिकेटर सैम अयूब ने की सैमसन के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

खेल डेस्क। पाकिस्तान ने अपने अन्तिम ग्रुप मैच में यूएई को 41 रन से शिकस्त देकर एशिया कप के सुपर चार में प्रवेश कर लिया है। हालांकि इस मैच में पाक सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब एशिया कप में लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सके।

इसी के साथ उन्होंने सैमसन के एक कैलेंडर्स ईयर में सर्वाधिक बार 0 पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सैम अयूब भी संजू सैमसन की तरह ही इस साल में पांचवीं बार 0 पर आउट हुए हैं। एशिया कप में सैम अयूब यूएई के खिलाफ केवल दो गेंदें खेले सके। वहीं भारत और ओमान के खिलाफ ये पाकिस्तान बल्लेबाज पहली-पहली गेंद पर आउट हुआ। सैम अयूब गत 6 पारियों में चौथी बार खाता नहीं खोल सके हैं। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन गत साल 5 बार 0 पर आउट हुए थे। 

अन्तरराष्ट्रीय टी20 में रिचर्ड नगारवा के नाम दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड
अन्तरराष्ट्रीय टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने के मामले में संजू सैमसन और सैम अयूब संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। इस इस मामले में शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के गेंदबाज रिचर्ड नगारवा के नाम दर्ज है।

अन्तरराष्ट्रीय टी20 में रिचर्ड नगारवा गत वर्ष 6 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। पाक सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अगर अगले मैच में भी शून्य पर आउट हो जाते हैं तो वह रिचर्ड नगारवा के शर्मनाम रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें