Asia Cup: मोहम्मद नबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से एशिया कप में सफर समाप्त हो गया हो, लेकिन अबू धाबी में खेल गए इस मैच में स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।

Asia Cup:  मोहम्मद नबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से एशिया कप में सफर समाप्त हो गया हो, लेकिन अबू धाबी में खेल गए इस मैच में स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे इससे पहले अफगानिस्तान का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था। मोहम्मद नबी ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने आखिरी ओवर में पांच छक्के भी लगाए। इससे अफगानिस्तान की टीम 169 रनों तक पहुंचने में सफल रही। इस पारी के दौरान मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए हैं। नबी को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ तीन रनों की आवश्यकता थी। नबी के अब इंटरनेशनल क्रिकेट के 315 मैचों में 6057 रन हो गए हैं।

नबी का ऐसा रहा है इंटरनेशनल कॅरियर

नबी ने साल 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 3 टेस्ट में 33, 173 वनडे में 3655 और 138 टी20 इंटरनेशनल में 2357 रन बनाए हैं। वहीं नबी इंटरनेशनल क्रिकेट में 286 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 4948 रन, मोहम्मद शहजाद ने 4844 रन, असगर अफगान ने 4246 रन और नजीबुल्लाह जादरान ने 3890 रन बनाए हैं।

कुसल मेंडिस ने खेली 74 रनों की पारी

मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19वें ओवर  में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 74 रनों की नाबाद  तूफानी पारी खेली।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें