खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि भारत का ये पूर्व स्टार ऑलराउंडर आईपीएल से संन्यास के बाद इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में खेलते नजर आ सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल से अचानक संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। वह आईपीएल के अन्तिम सत्र में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास के दौरान विदेश लीगों में खेलने का संकेत दिया था। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद आईपीएल से हटने के बाद भारतीय खिलाडिय़ों के लिए विदेश लीग में खेलने का रास्ता खुल जाता है। हाल ही में दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में खेलते नजर आए थे।
PC: espncricinfo