खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर नहीं आएंगे। भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रविचंद्रन अश्विन ने आज आधिकारिक रूप से आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
अब वह देश में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई नहीं देंगे। वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को गत वर्ष दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अलविदा बोल चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास के साथ ही नया प्लान भी बता दिया है।
अब ये पूर्व भरतीय ऑलराउंडर अन्य टी20 लीग्स में दिखाई देगा। आर अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया है। पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन ने एक्स पर लिखा कि खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।
आर अश्विन ने आईपीएल में झटके है 187 विकेट
आर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। वह ओवरऑल इस टूर्नामेंट में सर्वािधिक विकेट निकालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। आईपीएल में उन्होंने 220 मैचों में 187 विकेट झटके हैं। वहीं उन्होंने 833 रन भी बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन पचास रन रहा है। आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नौ मैच खेलने को मिले थे। इन मैचों में उन्हें केवल 7 विकेट ही मिले। जबकि उनका इकॉनमी रेट 9.12 रही है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें