Ashok Gehlot ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस बात का जवाब, कहा- आखिर कन्हैयालाल के परिवार को...

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर पहुचंने से कन्हैयालाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

Ashok Gehlot  ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस बात का जवाब, कहा- आखिर कन्हैयालाल के परिवार को...

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर पहुचंने से कन्हैयालाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने राजस्थान में हर रैली में कन्हैयालाल केस का जिक्र किया और इसके नाम पर वोट मांगे। इस केस में राजस्थान पुलिस ने सिर्फ चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

दोनों आरोपियों का संबंध भाजपा से था। इसके बाद भी आपके मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एनआईए ने रातोंरात केस अपने पास ले लिया। हमने इस पर भी ऐतराज नहीं किया। पूरी भाजपा ने राजस्थान में 5 लाख 50 लाख मुआवजे का झूठ फैलाया और हमारी सरकार जाने के सबसे बड़े कारणों में यह झूठ शामिल है। अब इस केस को तीन साल हो चुके हैं।

अभी तक एनआईए अदालत ने दोषियों को सजा नहीं सुनाई है क्योंकि यहां की एनआईए अदालत में रेगुलर जज तक नहीं हैं। एनआईए तीन साल में गवाहों के बयान तक नहीं करवा सकी है। आज गृह मंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा?

क्या भाजपा इस केस पर केवल राजनीति ही करेगी? उनका न्याय से कोई वास्ता नहीं है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजधानी जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव में हिस्सा लेंगे। 

PC: firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें