गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लेकर Ashok Gehlot ने कही बड़ी बात, कहा- राहुल गांधी के दबाव में केन्द्र सरकार...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट लेकर केन्द्र और प्रदेश भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश में पहली बार इंटरनेट आधारित कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर उठाया। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट बनाया जिसमें उनकी समस्याओं जैसे काम के घंटे तय न होने, इंश्योरेंस न होने, जॉब सिक्योरिटी न होने का समाधान था एवं सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था थी।

राजस्थान के बाद कर्नाटक एवं तेलंगाना की राज्य सरकारों ने भी ऐसा कानून बनाया। राहुल गांधी के दबाव में केन्द्र सरकार को भी बजट में गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में पहली बार एग्रीगेटर, गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर को परिभाषित किया और पहली बार गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स के लिए कानूनी प्रावधान पेश करने को मजबूर होना पड़ा हालांकि केन्द्र सरकार ने अभी तक कानून नहीं बनाया। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लागू नहीं किया जिसके कारण गिग वर्कर्स परेशान हैं। गिग वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपनी बात रखी। 

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें