Rajasthan : अशोक गहलोत ने सीजफायर पर एक बार फिर से भाजपा को घेरा, कंवर लाल मीणा पर...

Ashok Gehlot once again cornered BJP on ceasefire, on Kanwar Lal Meena

Rajasthan : अशोक गहलोत ने सीजफायर पर एक बार फिर से भाजपा को घेरा, कंवर लाल मीणा पर...

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। सीजफायर पर बोलते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक से बयान दिया कि दोनों देशों के बीच हमने सीजफायर कर दिया है और हमने पंचायती कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घटनाएं देश में हुई है उसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है कि पूरा देश एकजुट हो गया है। 

राष्ट्रपति ट्रंप पर भी साधा निशान 

अशोक गहलोत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा और कहा कि कई वर्षों से जो कश्मीर का मुद्दा अटका पड़ा है उसे वह सुलझाने का दावा कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि क्या उन्हें पता नहीं है कि इस विषय में भारत का स्टैंड साफ है कि वह किसी भी तीसरे पक्ष को इस मामले में आने की इजाजत नहीं देता। ट्रंप के बयान पर भी अशोक गहलोत ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान को महान देश बताते हैं यानी दोनों को एक तराजू में तौलते हैं जो किसी भी स्थिति में सही नहीं है।

कंवर लाल मीणा पर बोले गहलोत

कंवर लाल मीणा के मामले में बोलते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय लेने में काफी देरी कर दी अब उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को मालूम था कि कानून क्या है और उसकी सदस्यता बहुत पहले ही समाप्त हो जानी चाहिए थी लेकिन विपक्ष के दबाव के बाद यह फैसला लिया गया।

PC : indiatv