Ashok Gehlot ने अब जयपुर में लोगों से किया ये आग्रह, बोल दी इतनी बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। अपने बेटे वैभव गहलोत की रविवार को जालोर में हुई चुनावी सभा में हिस्सा लेने के बाद अशोक गहलोत ने जयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी  प्रताप सिंह खाचरियावास के समर्थन में चुनावी सभा में हिस्सा लिया।

इसको लेकर अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। अशोक गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया कि बचाने को संविधान, हाथ को करें मतदान। आज संविधान शिल्पी डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब को याद करते हुए संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को मतदान करने का आग्रह किया।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास की समर्थन सभा में पूरे जयपुर ने एक नाद से एक साथ हाथ को चुनने का प्रण लिया। गौरतलब है कि राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दिन जयपुर शहर की सीट के लिए वोटिंग होगी।
PC: twitter 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें