कर्नाटक में सीएम पद को लेकर मचे घमासान की खबरों को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- हाईकमान अपने स्तर...

जयपुर। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सीएम सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच मचे घमासान की खबरों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी आप अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

कर्नाटक को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि इन बातों को हम लोग कमेंट नहीं करते हैं। हाईकमान अपने स्तर पर बातचीत कर रहा है। मीडिया में जो बातें आती हैं, वो सुनी-सुनाई आती हैं। वास्तविकता बिल्कुल डिफरेंट होती है। पार्टियों के अंदर क्या बातचीत होती है, क्या फैसले होते हैं, बाहर मीडिया जिस प्रकार से बताता है, अधिकांश वक्त में, मैं समझता हूँ, वह बातें सच्ची बात नहीं होती हैं।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इंटरनल अलग ढंग से फैसले होते हैं। कौन सा वादा किससे किया है, किस रूप में किया है यह किसी को मालूम नहीं होता है और वो बातें चलती रहती हैं, न्यूज बनती रहती है। बाकी हाईकमान के ऊपर विश्वास सभी का है। सभी राज्यों के पीसीसी प्रेसिडेंट हों, मुख्यमंत्री हों उनका पूरा विश्वास रहता है हाईकमान पर। यह कांग्रेस की बहुत बड़ी खासियत है। पर फिर भी मीडिया में बातें चलती रहती हैं। होता कुछ और है और बताया कुछ और जाता है।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें