इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बडिय़ों के आरोपों को लेकर राजधानी जयपुर में निकाले गए पैदल मार्च के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।
खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने इस दौरान बोल दिया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव सभी लोगों ने दिल्ली में जो प्रदर्शन किया उससे पूरे देश में संदेश जा रहा है कि किस प्रकार से वोटों की चोरी की जा रही है। अशोक गहलोत ने वोट चोरी को लेकर बोल दिया कि यह जो चल रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आंकड़े भी दिए हैं और चुनाव आयोग उनसे एफिडेविट की मांग कर रहा है।
इस संबंध में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पैदल मार्च में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं विधायकगण और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुआ।
देश के जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ठोस सबूतों के साथ वोट चोरी का सच उजागर किया और लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई को और मजबूती दी। आइए, हम सब एकजुट होकर अपने मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूती से आवाज उठाएं।
PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें