जयपुर। उत्तर भारत में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार जा चुका है। भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से एक आग्राह किया है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म देशों में है। उत्तर भारत में गर्मी और लू सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ने वाली है जो बहुत चिंता का विषय है।
ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कृपया जयपुर न पधारें। आप अपने स्थान पर ही सेवाकार्य कर सकते हैं। आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर मैं आपको निमंत्रित कर आपसे मुलाकात करूंगा।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस गर्मी में अपना एवं अपनों का ख्याल रखें एवं अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें एवं लू से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें। समाजसेवियों से आग्रह है कि इस गर्मी में आमजन की सेवा के लिए अधिक से अधिक प्याऊ लगवाएं।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें