Ashok Gehlot ने अब भजनलाल सरकार से कर दी है इस कानून को लागू करने की अपील

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट को लेकर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार से इस कानून को लागू कर गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानपूर्वक जीवनयापन का अधिकार देने की अपील की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमें बेहद गर्व तथा खुशी है कि राहुल गांधी की भावनाओं के अनुरूप वर्ष 2023 में  राजस्थान में हमारी कांग्रेस सरकार के दौरान देश में पहली बार गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट बना जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई। इस कानून में गिगवर्कर्स के लिए वेलफेयर फंड, इंश्योरेंस, काम के घंटे आदि का प्रावधान है। 

राहुल जी देश के कमजोर, श्रमिक, सर्वहारा वर्ग के अधिकारों तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्तमान समय में ओला, उबर, स्विगी, जॉमैटो जैसी इंटरनेट आधारित कंपनियों में काम कर रहे लाखों युवाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए राहुल जी प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने चाहिए।

सराकार गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानपूर्वक जीवनयापन का अधिकार दें
मैं राजस्थान की सरकार से भी अपील करना चाहता हूं कि हमारी सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून को लागू कर गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानपूर्वक जीवनयापन का अधिकार दें। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसे अशोक गहलोत ने रिट्वीट किया है। 

PC:  m.himachal.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें