Ashok Gehlot ने इस घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार से कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

Ashok Gehlot ने इस घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार से कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गहलोत ने भजनलाल सरकार से पेंशनर्स की सुनवाई कर उन्हें राहत  दिए जाने की मांग की है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलपति सभी के लिए सम्माननीय हैं फिर वे विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिक हो या पेंशनर हों। इस घटना को लेकर जोधपुर कलेक्टर से बात कर जानकारी ली है।

यह जांच का विषय है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। पहले भी विश्वविद्यालय चल रहा था पर ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी। ये पेंशनर भी बार-बार पेंशन न मिलने के कारण प्रदर्शन के लिए मजबूर होते हैं। राज्य सरकार को इन पेंशनर्स की भी सुनवाई कर उन्हें राहत देनी चाहिए। मैं प्रो. शर्मा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

कुलगुरु पवन कुमार शर्मा के हाथ और पांव में हुआ फ्रैक्चर
खबरों के अनुसार, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन कुमार शर्मा और पेंशन समिति के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई थी, जिससे कुलगुरु पवन कुमार शर्मा गिर पड़े। इससे उनके हाथ और पांव में चोट लगी। इसके बाद उन्हें अस्पलात में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुलगुरु पवन कुमार शर्मा के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया है।

PC: nayaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें