Ashok Gehlot ने की सरकार से इस योजना को पुन: शुरू करने की मांग, कहा- बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार से  अन्नपूर्णा राशन किट पुनः शुरू करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार से  अन्नपूर्णा राशन किट पुनः शुरू करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए अन्नपूर्णा राशन किट पुनः शुरू करे सरकार। भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी से चीनी और गुड़ की मिठास और प्याज का तीखापन दोनों छीन लिए हैं। "अच्छे दिन" और महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार के राज में आज रसोई का हर सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। यह सिर्फ महंगाई नहीं, आम आदमी की थाली पर सुनियोजित डाका है। यह तो बस महंगाई बढ़ने की शुरुआत भर है।

देशभर में कमजोर मानसून के कारण कहीं ऐसा न हो कि महंगाई और बढ़ जाए। गरीब और मध्यम वर्ग को इस महंगाई से राहत देने के लिए भाजपा सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में चलाई गई दाल, नमक, चीनी, खाद्य तेल, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि देने वाली अन्नपूर्णा राशन किट योजना को पुनः शुरू करना चाहिए, जिससे इस अल्पआय वर्ग को राहत मिल सके। यही जनभावना है।

वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में किसान एक साथ दो मोर्चों पर संकट झेल रहे हैं। एक तरफ कमजोर मानसून से खरीफ की फसलें खेतों में ही मुरझाने लगी हैं तो दूसरी तरफ जो थोड़ी-बहुत फसल बची है, उसे बचाने के लिए जरूरी खाद तक किसानों को नहीं मिल रही। किसानों को खाद के लिए तड़के सुबह से घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, कहीं दो-तीन कट्टे डीएपी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है तो कहीं दूर की मंडियों तक जाना पड़ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकारी आंकड़ों में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, फिर भी जमीन पर किसान भटक रहे हैं। यही हाल लगभग पूरे प्रदेश में है, कमजोर बारिश और खाद की किल्लत ने मिलकर किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है।

भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि आंकड़ों में स्टॉक दिखाने से किसान की फसल नहीं बचती
अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि आंकड़ों में स्टॉक दिखाने से किसान की फसल नहीं बचती। सरकार तुरंत खाद वितरण व्यवस्था दुरुस्त करे और सिंचाई-जल प्रबंधन के वैकल्पिक इंतजाम पर काम शुरू करे, वरना यह संकट आने वाले दिनों में और गहरा सकता है।

PC:  india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें