Ashok Chandna ने दिया विवादित बयान, कहा- उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो...

इंटननेट डेस्क। राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे हिंडोली विधायक अशोक चांदना एक बार फिर से अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस विधायक अशोक चांदना इस वीडियो में कोटा-बूंदी के पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अधिकारियों का तेल निकालने की बात बोलते दिखाई दे हैं। 

पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने इस दौरान बोल दिया कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो अधिकारियों को खून के आंसू रुलाएंगे। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। वीडिया में वह कहते नजर आ रहे हैं कि ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं और लोगों की खिंचाई करवाते हैं।  आपको बता दें कि हिंडोली विधायक अशोक चांदना किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह इस वीडियो के कारण चर्चा में आए हैं।

PC: saamana
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें