Arvind Kejriwal ने इस्तीफे का ऐलान कर खेला बड़ा मास्टरस्ट्रोक, इन्हें मिल सकती है सीएम की कुर्सी

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

Arvind Kejriwal ने इस्तीफे का ऐलान कर खेला बड़ा मास्टरस्ट्रोक, इन्हें मिल सकती है सीएम की कुर्सी

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख्श अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में दो दिन बाद इस्तीफा देने का ऐलान कर बड़ी राजनीतिक चाल चली है। इसे साथ ही राजधानी दिल्ली में समय से पहले ही विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं।

 

PC:  aajtak

खबरों की मानेंं तो आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के मास्टरस्ट्रोक के साथ जनता के बीच जाएगी। आप ने दिल्ली में समय से पहले चुनाव की मांग करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं। शराब नीति घोटाले में जमानत मिलने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे की घोषणा करके विपक्ष को उसी की चाल में फंसाने का प्रयास किया है।

दिल्ली में जल्द चुनाव करवाने की मांग
विपक्ष की ओर से लगातार अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अब अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर पार्टी को आक्रामक बना दिया है। केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग की। अगर यहां पर जल्दी चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी को सहानुभूति का लाभ मिल सकता है। 

सुनीता केजरीवाल बन सकती हैं सीएम
वहीं अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस बात को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो चुका है। कयास लग रहे हैं कि दिल्ली का सीएम पद अरविं  केजरीवाल की पत्नी सुनीता को मिल सकता है। वह इन दिनों राजनीति में सक्रिय भी नजर आई हैं।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें