Mahatma Gandhi के पोते अरुण गांधी का निधन।

Mahatma Gandhi के पोते अरुण गांधी का निधन।

 Mahatma Gandhi के पोते अरुण गांधी का निधन।

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे।अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने 'पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकताã अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।

अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकताã बने। 

Pc: India TV Hindi