Arijit Singh Concert: चलते शो में महिला फैन ने खींचा अरिजीत सिंह का हाथ, लगी चोट

इस वीडियो में अरिजीत सिंह महिला फैन को समझाते दिखे

Arijit Singh Concert:  चलते शो में महिला फैन ने खींचा अरिजीत सिंह का हाथ, लगी चोट

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ एक लाइव शो में कुछ महिलाओं ने बदतमीजी कर दी और उनका हाथ पकड़कर खींच लिया जिसके बाद वो घायल भी हो गए। यह घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई। जहां एक महिला फैन ने उनका हाथ खींच दिया।

जानकारी के अनुसार अरिजीत उस समय दर्शकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस के बाद कॉन्सर्ट रोक दिया गया। इवेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अरिजीत बेहद धैर्य के साथ फैन से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जब फैन ने ऐसा किया उसके बाद अरिजीत सिंह स्टेज पर ही उसे समझाने लगे।

इस वीडियो में अरिजीत सिंह महिला फैन को समझाते दिखे। उन्होंने कहा तुम्हारे ऐसे करने से में परफॉर्म नहीं कर पा रहा हूं, अगर में परफॉर्म नहीं कर पाया तो आप मजे नहीं कर पाएंगे। तुम मुझे ऐसे खींच रहे हो, अब मेरे हाथ कांप रहे हैं।

pc- pxfuel.com