अब आपको गैस सब्सिडी की जानकारी के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। Indane, HP, और भारत गैस के ग्राहक mylpg.in वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप अपनी LPG ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर देख सकते हैं कि सब्सिडी आपके खाते में जमा हुई है या नहीं। यदि सब्सिडी नहीं आई है, तो आप वहीं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।