April 1: राजस्थान में आज से बदल गए हैं ये नियम, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। आज से नया महीना शुरू हो गया है। नए महीने के शुरू होने के साथ ही कई बदलाव हुए है। राजस्थान में भी आज से कई बदलाव हुए हैं। आपको इन बदलावों की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।

आज से राजस्थान में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलने का समय और बंद होने का समय बदल गया है। वहीं सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय भी बदला है। इसी के तहत अब अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल पहली पारी में सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक, दूसरी पारी में दोपहर 12.30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

वहीं राजस्थान में अब सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आप अपने इलाज के लिए इस समय ही अस्पताल का दौरा करें। दो बजे बाद आपको ओपीडी का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश में गर्मी के कारण ये बदलाव किए गए हैं। इस समय गर्मी का प्रभाव नजर आने लगता है। 

PC:  livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें