इजरायल-ईरान जंग को लेकर अब Antonio Guterres ने दिया ये बड़ा बयान, कहा-मध्य पूर्व में भड़की आग तेजी से नरक...

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अब इस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इजरायल-ईरान जंग को लेकर अब Antonio Guterres ने दिया ये बड़ा बयान, कहा-मध्य पूर्व में भड़की आग तेजी से नरक...

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अब इस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अब इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा करते हुए मिडिल ईस्ट में बढ़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। मिडिल ईस्ट में स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बुधवार को एंटोनियो गुटेरेस ने इस जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस संबंध में बोल दिया कि मध्य पूर्व में भडक़ी आग तेजी से नरक बनती जा रही है। उन्होंने लेबनान में भयावह स्थिति के बाद से हालात बद से बदतर होते चले गए हैं। इस दौरान उन्होंने लेबनान को लेकर भी बड़ी बात कही है।

उन्होंने इस दौरान लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि  लेबनानी राज्य को भी पूरे लेबनान में हथियारों पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए।

PC: thestatesman
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें