Anta Assembly Seat: मतदान शुरू, इन तीन दिग्गजों के बीच है मुख्य मुकाबला, 2,28,264 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक

जयपुर। प्रदेश के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो चुका है। लोगों के पास शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका होगा।

Anta Assembly Seat: मतदान शुरू, इन तीन दिग्गजों के बीच है मुख्य मुकाबला, 2,28,264 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक

जयपुर। प्रदेश के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो चुका है। लोगों के पास शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका होगा। इस सीट के लिए कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच माना जा रहा है।

अंता में विधानसभा उपचुनाव के लिए स्थापित किए गए 268 मतदान केन्द्रों पर शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता हैं। मतगणना 14 नवम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां के सेमिनार हॉल में होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहेंगे और पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी रहेगी। मतदान केन्द्रों के लिए 268 सक्रिय मतदान दल व 29 रिजर्व मतदान दलों का गठन किया गया है। जिनमें कुल 1240 कार्मिक नियोजित किए गए हैं।

चुनाव आयोग की ओर से अंता के सभी मतदान केन्द्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सहायता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ईपिक के अलावा इन 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज से कर सकते हैं मतदान

निर्वाचन आयोग की ओर से ईपिक के अलावा 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज मतदान के लिए अनुमत किए गए हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा जारी दिव्यांग पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी.), मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, भारतीय पासपोर्ट, सरकार अथवा सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र, महापंजीयक जनगणना द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद एवं विधायक को जारी आई.डी. शामिल हैं।

PC: rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें