इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार अब इसी साल 15 अगस्त से देश में वार्षिक फास्टैग पास शुरू करने जा रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। नितिन गडकरी ने बताया था कि तीन हजार रुपए के फास्टैग पास में आप 200 यात्राएं कर सकते हैं।
इस नए फास्टैग के शुरू होने के बाद केवल 15 रुपए में ही वाहन चालक एक टोल प्लाजा क्रॉस कर लेगा। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से टोल प्लाजा क्रॉस करने पर आपके केवल 15 रुपए ही खर्च होंगे। 3000 रुपए के अंदर आप 200 टोल पार करने पर आपके प्रति टोल 15 रुपए के हिसाब से पड़ेंगे।
इस प्रकार ज्यादा यात्राएं करने वाले लोगों के लिए ये फायदे का सौदा साबित होगा। आम तौर पर किसी टोल पर 50 रुपए कम से कम देने होते हैं। इस प्रकार से 200 टोल प्लाजा कॉस करने पर आपको दस हजार रुपए चुकाने पड़ जाएंगे। वार्षिक फास्टैग पास के माध्यम से आप सात हजार रुपए हर साल बचा लेंगे।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें