Animal OTT Release: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणबीर की एनिमल! दिखाए जाएंगे काटे हुए सभी सीन

रणबीर कपूर, बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है और इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर जमकर धूम भी मचाई

Animal OTT Release: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणबीर की एनिमल! दिखाए जाएंगे काटे हुए सभी सीन

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर, बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है और इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर जमकर धूम भी मचाई है। ऐसे में अब बड़े पर्दे के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी आने जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की इसमें आपको और भी बहुत कुुछ देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के ओटीटी वर्जन में एडिशनल फुटेज होगी। दरअसल, डायरेक्टर ने कहा है कि थियेटर में रिलीज करने के लिए जो 8 से 9 मिनट काटे गए वह ओटीटी पर दिखाए जाएंगे। खबरों की माने तो यह फिल्म 26 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

हालांकि अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरुर बढ़ गई हैं। बता दें की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 864 करोड़ की कमाई की है और इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी नजर आए थे। 

PC- boxofficecollection-moviereview-ott.in