Animal Box Office Collection: रणबीर की एनिमल ने 10 दिनों में ही कमा डाले 700 करोड़, अब शाहरुख को छोड़ेंगे पीछे

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल थिएटर्स में इतिहास रच रही है

Animal Box Office Collection:  रणबीर की एनिमल ने 10 दिनों में ही कमा डाले 700 करोड़, अब शाहरुख को छोड़ेंगे पीछे

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल थिएटर्स में इतिहास रच रही है। बता दें की फिल्म को 10वें दिन भी दर्शकों की ऐसी भीड़ मिली जैसी बहुत सारी फिल्मों को ओपनिंग के दिन भी नहीं मिल पाती है। एनिमलश् ने दूसरे वीकेंड में भी जमकर बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाया है।

बता दें की एनिमल की कमाई का ट्रेंड ऐसे आगे बढ़ रहा है कि ये सीधा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान और पठान को टक्कर दे रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने 10 दिन में ही रणबीर की फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ना शुरू कर दिया है। पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली एनिमल ने अब 10 दिन में 433 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

वहीं रणबीर कपूर की एनिमल ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है। ऐसे में अब फिल्म जो भी कमाई करेगी वो 700 करोड़ के उपर की होगी और फिल्म कई दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। 

pc- businesstoday.in