बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने पटना जिले में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के 935 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक महिलाएं 14 नवंबर 2024 से 18 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के अंतर्गत की जाएगी। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए https://patna.nic.in पर जाएं।
यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता समान होती है, तो चयन मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा।