खेल डेस्क। पूर्व कप्तान निकोलस पूरन के बाद एक और वेस्टइंडीज के दिग्गज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोला है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आगामी पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वह टीम की ओर से आखिरी बार खेलते नजर आएंगे। रसेल को पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में जगह मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे।
विंडीज क्रिकेट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आंदे्र रसेल के संन्यास की खबर के बारे में जानकारी दी। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 2012 और 2016 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह अपने अन्तिम दो अंतरराष्ट्रीय मैच 20 और 22 जुलाई को अपने घरेलू मैदान सबीना पार्क में खेलते नजर आएंगे। आंद्रे रसेल आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें