Andhra Pradesh: लड़की ने कर दी डिमांड, प्रेमी ने परेशान होकर उठा लिया ऐसा कदम कि...

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के बडवेल से एक लडक़ी हत्या का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद ही उड़ जाएगी। यहां पर शादी की जिद से नाराज एक व्यक्ति ने नाबालिग लडक़ी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बार आरोपी फरार हो गया।

Andhra Pradesh: लड़की ने कर दी डिमांड, प्रेमी ने परेशान होकर उठा लिया ऐसा कदम कि...

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के बडवेल से एक लडक़ी हत्या का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद ही उड़ जाएगी। यहां पर शादी की जिद से नाराज एक व्यक्ति ने नाबालिग लडक़ी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बार आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 16 साल की लडक़ी की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने उससे ब्रेकअप कर दूसरी लडक़ी से शादी कर ली थी।

लडक़ी पर पेट्रोल छिडक़कर लगाई आग 
पुलिस ने बतया कि आरोपी जे विग्नेश ने कथित तौर पर कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके की निवासी लडक़ी को पेट्रोल छिडक़कर आग लगाकर मार डाला।  पुलिस ने ये घटना शनिवार की बताई है। घटना के बाद लडक़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब तीन बजे पीडि़त लडक़ी की मौत हो गई। 
पुलिस ने जानकारी दी कि छह माह पहले लडक़ी का विग्नेश से संपर्क हुआ था। इसके बाद लडक़ी ने उससे शादी करने की मांग की। इससे परेशान होकर विग्नेश ने यह कदम उठाया।

विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ है मामला
पुलिस ने आरोपी विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जल्द ही इस मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के खांडवा में एक दलित युवती को जिंदा जलाने का मामला भी सामने आया था। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें