इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश से अब दुष्कर्म की एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपका दिल ही दहल उठेगा। यहां पर 15 साल की एक दलित लडक़ी के साथ 14 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने बीते दो वर्षों में दलित लडक़ी के साथ ऐसा किया। पीडि़ता आठ महीने की गर्भवती है, जिसका उसका इलाज चल रहा है।
खबरों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वी रत्ना ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी द्वारा स्कूल से लौटती दो दलित छात्राओं की तस्वीरें खींचने के बाद ये मामला शुरू हुआ। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लडक़ी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
इस दौरान वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद आरोपी के अन्य साथियों ने लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें 14 आरोपी बलात्कार की इस वारदात में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। तीन लोग जानकारी होते हुए चुप रहे।
PC: shutterstock
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें