Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की पत्नी और परिवार से पुलिस ने की पूछताछ, विदेशी फंडिंग को लेकर चल रही जांच

वहीं अमृतसर के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसकी पत्नी किरणदीप कौर सहित उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है।

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की पत्नी और परिवार से पुलिस ने की पूछताछ, विदेशी फंडिंग को लेकर चल रही जांच

इंटरनेट डेस्क। खालिस्तानी की मांग कर रहा अमृतपाल सिंह अब अपने आपकों बचाने के चक्कर में भागता फिर रहा है और अपने आपकों बचाने की कोशिश में लगा है। वहीं सरकार की और से उस पर एनएसए लगा दिया गया है। ’वारिस पंजाब दे’के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की खोज जारी है और वो छापे मारी कर रही है।

वहीं अमृतसर के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसकी पत्नी किरणदीप कौर सहित उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। खबरों की माने तो पुलिस टीम ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और मां से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। विदेशी फंडिंग के सिलसिले में किरणदीप कौर से पूछताछ की गई है।

वहीं पुलिस का कहना है की खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने कार बदली, कपड़े और पगड़ी बदली, फिर बचने के लिए वो मोटरसाइकिल से भाग निकला। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है जिसमें वो हुलिया बदलकर भागता दिख रहा है।