Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर, चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर ने किया समर्पण

वहीं पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के ’वारिस पंजाब दे’ के पांच सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया

 Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर, चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर ने किया समर्पण

इंटरनेट डेस्क। खालिस्तान की मांग कर रहे और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस के हाथों से निकल जाने के बाद अभी तक अमृतपाल सिंह का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और गाड़ी ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने जालंधर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस लगी हुई है। धारा 144 लगी हुई है वहीं इंटरनेट बंद किया हुआ है। जिससे की किसी तरह का कोई माहौल खराब नहीं हो। 

वहीं पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के ’वारिस पंजाब दे’ के पांच सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह मामले में आईएसआई  कनेक्शन और विदेशी फंडिंग का संदेह है।