इंटरनेट डेस्क। स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। इसी कारण तो उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह बोला जाता है। अमिताभ बच्चन को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।
खबर ये है कि उन्होंने नई प्रॉपर्टी ली है। इस बार उन्होंने अयोध्या में ऐसा किया है। खबरों के अनुसार बिग बी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 25 हजार स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी खरीदी है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार द्वारा खरीदी गई इस प्रॉपर्टी की कीमत 40 करोड़ है। बिग बी इससे पहले भी यहां पर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर चुके हैं।
अयोध्या में इससे पहले उन्होंने साल 2024 में 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ थी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की गितनी भी बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें