Amitabh Bachchan: अयोध्या में राम मंदिर के पास नया बंगला बनाएंगे अमिताभ, खरीदी करोड़ों की जमीन

Amitabh Bachchan: अयोध्या में राम मंदिर के पास नया बंगला बनाएंगे अमिताभ, खरीदी करोड़ों की जमीन

Amitabh Bachchan: अयोध्या में राम मंदिर के पास नया बंगला बनाएंगे अमिताभ, खरीदी करोड़ों की जमीन

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर ये है की अब अमिताभ अयोध्या में अपना आशियाना बनाने जा रहे है। जी हां खबरे है की वो राम मंदिर के पास में अपना नया घर बनाएंगे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्टर ने अयोध्या में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है, जहां वो अपना नया आशियाना बनाने वाले हैं। ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड स्टार हैं. उनका ये अंदाज देख उनके फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अयोध्या में हो रहा है। ऐसे में अयोध्या का विकास भी तेजी से हो रहा है। कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है। ऐसे में खबरे है की बच्चन भी अब यहीं घर बनाने वाले है। 

pc- bhaskar