Amit Shah: लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे शाह, कोलकाता में कहा- ममता दीदी का समय खत्म, बीजेपी का होगा शुरू

देश के पांच राज्यों में आज चुनाव समाप्त होने जा रहा है और उसके साथ ही भाजपा ने आम चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Amit Shah:  लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे शाह, कोलकाता में कहा- ममता दीदी का समय खत्म, बीजेपी का होगा शुरू

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में आज चुनाव समाप्त होने जा रहा है और उसके साथ ही भाजपा ने आम चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें की साल 2024 में आत चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी नेता अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रतिवाद सभा को संबोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और  कहा, ममता दीदी का समय खत्म हो चुका है, 2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाकर सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर सत्ता में आईं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है. मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां बीजेपी सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए। 

pc- jagran